महाभारत

 

                       



                        महाभारत Mahabharat

परिचय :-भारतीय लौकिक साहित्य में रामायण के पश्चात् महाभारत का ही स्थान है।यह भारतीय साहित्य का तथा विश्व का सबसे विशाल ग्रंथ है। जिसमे तत्कालीन सभी सांस्कृतिक , साहित्यिक आदि विषयों का समन्वय है। यह एक ओर सुललित पद्यात्मक बंध है तो दूसरी ओर आचारसंहिता है । इस महत्वकांक्षा की पूर्ति के कारण यह ‘ भारत ’ से ‘ महाभारत ’ हो गया। महाभारत में स्वयं इस तथ्य का उल्लेख है ।

“ धर्मे चार्थे च कामे च मोक्षे च भरतर्षभ । 

यदि हास्ति  तदन्यत्र, यंनेहास्ति न तत् क्वचित् ।। ”

महाभारत के प्रमुख रचयिता व्यास  ( वेदव्यास या कृष्ण द्वैपायन ) हैं।

महाभारत की संक्षिप्त कथा :-

18 पर्वों में संक्षेप में मुख्य कथानक यह है । :-

(1) आदिपर्व  - चन्द्रवंश का इतिहास और कौरव – पांडवों की उत्पत्ति

(2) सभापर्व – द्यूतक्रीड़ा 

(3) वनपर्व - पांडवों का वनवास

(4) विराटपर्व – पांडवों का अज्ञातवास

(5) उद्योगपर्व – श्रीकृष्ण द्वारा संधि का प्रयत्न 

(6)  भीष्मपर्व – अर्जुन को  गीता उपदेश युद्ध का प्रारंभ इस का आहत होकर शरशैया पर पड़ना

(7) द्रोणपर्व – अभिमन्यु और द्रोण का वध

(8) कर्णपर्व - कर्ण का युद्ध और वध

(9) शल्यपर्व - शल्य का युद्ध और वध

(10) सौप्तिकपर्व – सोते हुए पांडवों के पुत्रों का अश्वत्थामा द्वारा वध

(11) स्त्रीपर्व – शोकाकुल स्त्रियों का विलाप

(12) शांतिपर्व – युधिष्ठर के राजधर्म और मोक्ष- संबंधी सैकड़ो प्रश्न पर भीष्म द्वारा उत्तर

(13) अनुशासनपर्व – धर्म और नीति की कथाएं, भीष्म का स्वर्गारोहण

(14) आश्वमेधिकपर्व – युधिष्ठर का अश्वमेध अनुष्ठान

(15) आश्रमवासिकपर्व – धृतराष्ट्र आदि का वानप्रस्थ आश्रम में प्रवेश

(16) मौसलपर्व – यादवों का परस्परिक संघर्ष से नाश

(17) महाप्रस्थानिकपर्व – पांडवों की हिमालय यात्रा 

(18) स्वर्गारोहणपर्व – पांड़वों का स्वर्गारोहण ।

 



Comments

  1. महाभारत से सम्बन्धी बहुत सुंदर ज्ञान दिया है

    ReplyDelete
  2. दुनिया का सबसे बड़ा महाकाव्य
    (महाभारत)
    यह कृति प्राचीन भारत के इतिहास की गाथा है इसी में हिंदू धर्म पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता सन्निहित है।

    ReplyDelete
  3. महाभारते दिव्य कथा

    ReplyDelete
  4. इस महाकाव्य में संस्कृत के लगभग 100000 दोहे हैं इसलिए इसे दुनिया का सबसे बड़ा महाकाव्य कहा जाता है
    यह प्राचीन महाकाव्य भारत के एक महान शासक परिवार के चचेरे भाई कौरव और पांडवों के बीच प्रतिद्वंदिता से संबंधित है

    ReplyDelete
  5. I like to share every one your beautifull knowledge. It's appreciable
    .

    ReplyDelete

Post a Comment