Posts

Showing posts from May, 2021

श्रीमद्भगवद्गीता

Image
                            श्रीमद्भगवद्गीता वास्तव में श्रीमद्भगवद्गीता गीता महात्मय वाणी द्वारा वर्णन करने के लिए किसी का भी सामर्थ्य नहीं है। क्योंकि यह एक परम रहस्यमय ग्रंथ है। इसमें संपूर्ण वेदों का सार संग्रह किया गया है। इसकी संस्कृत इतनी सुंदर और सरल है, कि थोड़ा अभ्यास करने से मनुष्य उसको सहज ही समझ सकता है, परंतु इसका आशय इतना गंभीर है, कि आजीवन निरंतर अभ्यास करते रहने पर भी उसका अंत नहीं आता। प्रतिदिन नए नए भाव उत्पन्न होते रहते हैं, इससे यह सदैव नवीन बना रहता है। श्रद्धाभाव एवं एकाग्रचित होकर श्रद्धा भक्ति सहित विचार करने से इसके पद-पद में रहस्य भरा हुआ प्रत्यक्ष प्रतीत होता है।  श्रीमद्भगवद्गीता हिन्दू धर्म का प्रधान  स्तंभ है, जो महाभारत रूपी समुद्रमंथन से उत्पन्न हुआ अमृत के समान है। गीता का महात्म्य प्रतिपादित करते हुए भगवान– श्री कृष्ण स्वयमेव अर्जुन से कहते हैं― “गीता में हृदयम्” (गीता मेरा हृदय है।)    इसी गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने आत्मज्ञान विषयक, औपनिषदिक ज्ञानकांड क...

पुराण

                          पुराण का अर्थ पुराण का वास्तविक अर्थ :- प्राचीन या पुराना है। इसमें प्राचीन कथानक, वंशावली, इतिहास, भूगोल, ज्ञान - विज्ञान आदि सभी प्राचीन तत्वों का समावेश है, अतः इसे  पुराण नाम दिया गया ।                       पुराणोंं का महत्व   धार्मिक महत्व  :- पुराणो का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। ये सनातन - धर्म के प्राणभूत है सनातन - धर्म इनको वेदों के तुल्य मानता है। ऐतिहासिक महत्व  :-  राजा परीक्षित से लेकर पदमनंद तक का अज्ञात इतिहास पुराणो से ही मिलता है। मौर्य वंशावली के लिए विष्णु - पुराण, आंध्र - वंशावली के लिए मत्स्य - पुराण और गुप्त - वंशावली के लिए वायु पुराण अत्यंत प्रामाणिक सिद्ध हैं। भौगोलिक महत्व  :- पुराणों में चतुर्द्विपा वसुमती सप्तद्विपा वसुमती 18 द्वीप 14 भुवन क्षीरसागर आदि के महत्व का तथा समुद्रों, नदियों, पर्वतो के स्थान का यत्र - तत्र वर्णन है। सामाजिक  महत्व  :-पुराणो में  वर्णाश्रम के गु...